{"_id":"599725324f1c1bba518b473e","slug":"141503077682-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भारतीय सर्वजन पार्टी ने जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मासूमों की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। गौरीबाजार और पथरदेवा को तहसील, शिक्षामित्रों को राज्य कर्मचारी का दर्जा और जिले में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं की जुटान शुक्रवार को टाउनहाल परिसर में हुई। दोपहर 12 बजे के बाद नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। जुलूस की शक्ल में सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर गए। मांगपत्र में स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने, दोषियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की गई है। आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों की कार्यशैली से पिछड़ी जातियों में खौफ है। 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दें। इस दौरान अशोक निषाद, रामवृक्ष राव, संजय श्रीवास्तव, हरिशंकर निषाद, मिठाई लाल, मंगल गुप्त, सीमा, गुड्डी आदि मौजूद रहीं।