{"_id":"597f63984f1c1b54728b459a","slug":"141501520792-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा केस
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी बाजार/रुद्रपुर। गैर मान्यता प्राप्त अवैध शिक्षण संस्थानों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। रुद्रपुर, भलुअनी के खंड शिक्षाधिकारी बीडी श्रीवास्तव ने सभी एनपीआरसी को उनके न्याय पंचायतों में अवैध रुप से संचालित हो रहे स्कूलों की सूची बनाने का निर्देश दिया है।
शासन की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के तीन माह बाद बेसिक शिक्षा विभाग प्रभावी कदम उठाता दिख रहा है। सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों को दो माह पहले नोटिस दी गई है। बावजूद इसके स्कूल संचालित हो रहे हैं। अब उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूल जिन्हें बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त है और सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। अवैध रुप से संचालित स्कूलों की सीडी तैयार की जा रही है। रुद्रपुर और भलुअनी ब्लॉक में सभी न्याय पंचायत प्रभारियों को अवैध स्कूल संचालकों के नाम और पता सहित पूरा विवरण एकत्र करने का निर्देश दिया गया है। पकड़ी बाजार क्षेत्र में अवैध स्कूल के संचालक स्कूल परिसर में ही दुकान चलाते हैं। वह बच्चों को बाकायदा ड्रेस, जूता, किताब बेचते हैं। बेसिक स्कूल चलाने की मान्यता लेकर ऐसे स्कूलों में महंगे दामों की प्राईवेट किताबें चल रही है। अभिभावकों का शोषण बढ़ता जा रहा है। अवैध स्कूलों को नोटिस जारी होने के बाद रुद्रपुर के कई स्कूलों ने अपने होर्डिंग हटवा दिए हैं। हालांकि उनके स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं।