फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 new dengue patients found, one referred

Deoria News: डेंगू के 14 नए मरीज मिले, एक रेफर

Fri, 27 Oct 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
14 new dengue patients found, one referred
देवरिया। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। हर रोज पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की दोपहर तक 14 नए मरीज भर्ती किए गए। वार्ड में 24 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर सात लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की युवती पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा से आराम न होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के एक मोहल्ले के युवक को 22 अक्तूबर को बुखार से पीड़ित हो गया। प्राइवेट में इलाज कराया। पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शहर के एक मोहल्ले का युवक ट्रक चालक है। वह पांच दिन पहले वाहन लेकर बाराबंकी गया था। लौटने पर बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लिया तो आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव के युवक को दो दिन से बुखार आ रहा है। मेडिकल कॉलेज में दिखाया और जांच कराई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पथरदेवा क्षेत्र की एक महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट से दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो अस्पताल पहुंची, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। भटनी क्षेत्र के एक व्यक्ति को एक हफ्ते से बुखार है। सीएचसी पर इलाज कराया। आराम ने मिलने पर जांच हुई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराया। रिपोर्ट आने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र की एक किशोरी चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा से आराम नहीं मिलने पर जांच कराई। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारपुर क्षेत्र का एक युवक सोमवार को बुखार की चपेट में आ गया। दवा खाने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा व जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। रुद्रपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को चार से बुखार है। दवा से आराम नहीं मिलने पर जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने भर्ती कराया। मदनपुर क्षेत्र की एक महिला को दस दिन से बुखार आ रहा था। उसे अस्पताल में रात में भर्ती कराया गया। दवा, इलाज के बाद तबीयत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व परेशानी होने पर लापरवाही ने बरतें, डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। अपने मन से दवा न लें। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए दवा, इलाज व जांच की निशुल्क व्यवस्था है। अलग वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed