{"_id":"5c226366bdec2256f65202b5","slug":"131545757542-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में उठीं लेखपालों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में उठीं लेखपालों की समस्याएं
Tue, 30 Apr 2019 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज के तहसीलदार को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के पदाधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई की मंगलवार को हुई बैठक में आठ सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में लेखपालों ने तहसीलदार को पत्रक देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
तहसील अध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि तहसील क्षेत्र के तीन लेखपालों का स्थाईकरण नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रॉप कटिंग के मानदेय का भुगतान भी नहीं हो सका है। राजस्व कानूनगो पैमाइश की सूचना लेखपालों को नहीं दे रहे हैं। लेखपाल को बिना जानकारी दिए बिना पैमाइश कर फिल्ड बुक भेज दी जा रही है। यह सरासर नियम विरुद्ध है।
बैठक को मंत्री रजनीश उपाध्याय, राजेंद्र यादव, जयंत गुप्ता, मुहम्मद कमरूज्जमा, शिव कुमार, खालिद सिद्दीकी, अश्विनी राय, राधेश्याम मणि, जयनाथ शर्मा, निशार अहमद आदि ने संबोधित किया। इसके बाद आपसी रणनीति अनुसार लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने विभिन्न मांगो से संबंधित आठ सूत्री मांगो का पत्रक तहसीलदार एसपी सिंह को देकर समस्या समाधान की मांग किया। इस दौरान यशपाल सिंह, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, गीतांजलि सिंह, पूजा प्रजापति, राजन राय, विनोद कुमार, भृगुनाथ गुप्ता, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।