फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›    रुद्रपुर-देवरिया सड़क जाम कर नारेबाजी की

 रुद्रपुर-देवरिया सड़क जाम कर नारेबाजी की

Mon, 17 Sep 2018 10:50 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
 रुद्रपुर-देवरिया सड़क जाम कर नारेबाजी की
रुद्रपुर में छात्रसंघ की चुनाव तिथि टलने पर नाराज छात्र नेताओं ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। छात्र संघ चुनाव के मतदान की तिथि टलने की सूचना पर सोमवार को छात्र नेता उग्र हो गए। कॉलेज परिसर में हंगामा करने के बाद छात्रों ने तहसील के सामने सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के समझाने के बाद वह शांत हुए। छात्रों के रूख को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को त्योहारों को मद्देनजर डीएम ने जिले के चार कॉलेजों में प्रस्तावित चुनाव की तिथियों को टालने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी होते ही छात्र नेता आंदोलित हो गए। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारी के प्रत्याशी तहसील के सामने सड़क जाम कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जानबूझ कर छात्र संघ चुनाव बंद कराना चाहता है। गोविवि में चुनाव स्थगन कर पूरे मंडल में चुनाव स्थगित करने की साजिश की जा रही है। छात्र नेताओं ने निर्धारित तिथि पर ही चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, वह अपने जिम्मेदारी से भाग रहा है। सड़क जाम करने वालों में देवाशीष पांडेय, राजन यादव, मानवेंद्र यादव, शुभम प्ता, मुलायम यादव, अखिलेश यादव, निखिल गुप्ता, राकेश वर्मा, तेज प्रताप गुप्ता, सेराज आलम, रवि वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed