{"_id":"5b9555d8867a557ff666ab06","slug":"131536513496-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर होगी गिरिजा की जमानत अर्जी पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर होगी गिरिजा की जमानत अर्जी पर सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
=देवरिया। सीजेएम न्यायालय में सोमवार को एक बार फिर गिरिजा त्रिपाठी की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। मोहन त्रिपाठी ने भी जमानत अर्जी दाखिल की है, जिस पर 11 सितंबर को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई होगी।
बालिका गृह कांड के सामने आने के बाद संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी और बेटी कंचनलता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने 18 अगस्त को गिरिजा, कंचनलता और मोहन को तीन दिनों की रिमांड पर लिया। गिरिजा ने जमानत के लिए चार सितंबर को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने पांच को सुनवाई की तारीख तय की थी, लेकिन शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए एक दिन का समय मांगा। सुनवाई छह सितंबर को होनी थी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई की तारीख सात सितंबर करनी पड़ी। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते सुनवाई नहीं हुई। अब 10 सितंबर को गिरिजा त्रिपाठी के जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। वहीं, मोहन त्रिपाठी की अर्जी पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।
]
एक और पूर्व कर्मचारी से एसआईटी ने की पूछताछ
देवरिया। बालिका गृह कांड की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को एक और पूर्व कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में दो घंटा से अधिक समय तक पूछताछ चली।
विज्ञापन
एसआईटी देवरिया बालिका गृह कांड की जांच एक महीने से कर रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। शनिवार को भी अबूबकरनगर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला से पूछताछ की गई थी। वह गिरिजा त्रिपाठी की संस्था की पूर्व कर्मचारी है। रविवार को भी एसआईटी ने एक महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। दोपहर बाद महिला पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पहुंची। एसआईटी ने उससे बालिका गृह में आने-जाने वालों के बारे में जानकारी हासिल की। ली गई। महिला से कई चक्र में अलग-अलग अधिकारियों ने पूछताछ की।