फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रविदास ने सामाजिक बुराइयों पर किया प्रहार

रविदास ने सामाजिक बुराइयों पर किया प्रहार

Wed, 31 Jan 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
रविदास ने सामाजिक बुराइयों पर किया प्रहार
संत रविदास जयंती अवसर पर शहर में निकाल गई झांकी में शामिल महिलाए। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। संत रविदास की जयंती जनपद में बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी का आयोजन कर समाज हित में किए गए उनके योगदान को याद किया। मिशन आजाद युवा मोर्चा पिड़रा ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैदास मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का संचालन डीपी बौद्घ ने किया। संत रैदास मंदिर सेवा समिति देवरिया खास प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष एलवी संजिवैया ने कहा कि संत शिरोमणि रैदास के सरल विचारों ने आमजन को प्रभावित किया। मंत्री नंदलाल ने कहा कि अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, पाखंड, अनावश्यक पूजा पाठ एवं कर्मकांड के प्रति उन्होंने जो संघर्ष छेड़ा, वह सदा अनुकरणीय रहेगा। शांति सद्भावना मंच की ओर से भलुअनी के टेकुआ चौराहे पर जोनल ट्रेनर रामकिशोर चौहान ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। अशोक इंटर कॉलेज बरपार में प्रवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आजीवन संघर्ष करने वाले संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वंशराज पांडेय ने कहा कि समाज को समरस बनाने में रैदास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजकीय एवं प्रकाश आईटीआई में हुुई गोष्ठी में शत्रुघ्न तिवारी ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने में उनके विचार सदा लोगों को याद रहेंगें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित गोष्ठी में संयोजक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि रविदास ने समाज में सत्य व कर्तव्य परायणता को जीवन में धारण करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed