{"_id":"59dd04644f1c1bf2538b697f","slug":"131507656804-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के प्रस्तावित दौरे से प्रशासन चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के प्रस्तावित दौरे से प्रशासन चौकन्ना
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के 18 अक्टूबर को पथरदेवा आने की उम्मीद है। चूंकि उस दिन पूर्व मंत्री रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि है और वह कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही के चाचा थे। हर साल रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में कार्यक्रम होता है। इसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं की जुटान होती है। इस बार भाजपा सत्ता में और उनके भतीजे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसलिए आयोजन और भव्य होने की उम्मीद है।
वैसे तो रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित कार्यक्रम का न्योता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से लगायत अन्य बड़े नेताओं को दिया गया है, लेकिन कार्यक्रम के अगले ही दिन दीपावली होने के कारण बड़े नेताओं के आने की उम्मीद काफी कम है। अयोध्या में छोटी दीपावली मनाने की घोषणा कर चुके सीएम योगी आदित्यनाथ का अधिकृत कार्यक्रम तो नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक अफसरों में हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दूरभाष पर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि वह आएंगे।
कैबिनेट मंत्रियों में से एक सूर्यप्रताप शाही सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। हालांकि यूपी में भाजपा की सरकार बनने से काफी पहले दोनों के बीच रिश्ता मधुर नहीं था, लेकिन पार्टी के सत्ता में आते ही दोनों के बीच अच्छी बनने लगी। सीएम, दोनों डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण करने के बाद सूर्यप्रताप शाही ने ही मंत्री पद की शपथ ली थी। जब देवरिया जिले का दो तहसील रुद्रपुर और बरहज बाढ़ से कराह रहा था तो योगी ने सूर्यप्रताप शाही को ही जिले में कमान संभालने भेजा था। वह तब तक यहां रहे जब तक बाढ़ का कहर समाप्त नहीं हो गया। इसलिए 18 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम का आना पक्का माना जा रहा है। पुलिस महकमे में भी तैयारी शुरू की गई है। जिले के सभी थानेदारों से दो दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है।