फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   31 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

31 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
31 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
मईल। रात के अंधेरे में विसर्जन जुलूस में पुलिस पर पटाखा फेंकने को लेकर मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को काबू में किया। जवाब में लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें एसओ सहित तीन सिपाही घायल हो गए। उनका इलाज पीएचसी पर कराया गया। पुलिस इस मामले में 31 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकला। रात करीब नौ बजे जुलूस भागलपुर चौराहे पर पहुंचा। डीजे की धुन पर थिरक रहे जुलूस में शामिल युवकों ने पटाखा जलाकर पुलिस के ऊपर फेंक दिया। इससे भगदड़ मच गई। इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे और माहौल बिगड़ गया। नाराज लोगों ने पुलिस के ऊपर ईट पत्थर चलाया। इसको लेकर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में शामिल कई लोग चोटिल हो गए। देर रात को किसी तरह प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पथराव में मईल एसओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित पांच सिपाही को चोटें आईं है। इनका इलाज भागलपुर पीएचसी पर हुआ। एसओ की तहरीर पर 31 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बांधा डालाना, पुलिस पर पटाखा फेंकना, मानक से अधिक डीजे बजाना सहित कई संगीन धाराओ में केस दर्ज किया है। वहीं लोगों ने पुलिस पर बेवजह लाठीचार्ज करने और जानबूझकर मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि इस मामले में इशारू गांव निवासी राजू पांडेय, सुनील, शिवाकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed