{"_id":"59aae8d04f1c1b5e738b4ce1","slug":"131504372944-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सीढी गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सीढी गिरने से मजदूर की मौत
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी गिरने से मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसके राजगीर पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक तरकुलवा के पूर्व गार्ड दयाशंकर ने देवरिया-कसया मार्ग पर बसंतपुर धूसी में जमीन खरीदकर मकान बनवाया है। अब वह दो मंजिला का निर्माण शुरू किए थे। तरकुलवा, दुबे टोला के रामनक्षत्र शाह राजगीर हैं। शनिवार को वह मजदूर बेटे मनीष के साथ सीढ़ी बनाने का काम कर रहे थे। मनीष ईंट सिर पर रखकर चढ़ रहा था कि सीढ़ी भरभरा कर गिर गई। इससे मनीष और रामनक्षत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। रामनक्षत्र का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनीष की पत्नी गुड़िया बेहोश हो जा रही थी तो पांच साल का बेटा अंकुश और तीन साल की बेटी रीतिका एकटक मां को निहार रही थी। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय का कहना है कि सीढ़ी बनाते समय गिर गई। इससे मजदूर की मौत हो गई और राजगीर घायल है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।