{"_id":"59a9a37e4f1c1b57738b4b4f","slug":"131504289662-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने दूसरे की जमीन पर ले लिया बैंक से कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों ने दूसरे की जमीन पर ले लिया बैंक से कर्ज
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बैंककर्मियों की मिलीभगत से एक किसान की जमीन पर जालसाजों ने कर्ज ले लिया। कर्जमाफी की नोटिस जब घर पहुंची तो इसकी जानकारी उसे हुई। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर बैंककर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मईल थानाक्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी रमेश मिश्र किसान हैं। सेंट्रल बैंक की शाखा मझवलिया से जालसाजों ने उनकी खेती योग्य जमीन पर 51698 रुपये कर्ज ले लिया था। इसकी जानकारी किसान को नहीं थी। बैंककर्मियों की मिलीभगत से ऐसा खेल जालसाजों ने किया था। ऋण माफी की नोटिस जब किसान के घर पहुंचा तो वह अचेत हो गए और गांववालों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में किसान नोटिस लेकर बैंक पहुंचा और बैंक कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए 29 अगस्त को कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र शाखा प्रबंधक को दिया। इसके अलावा मईल पुलिस से भी किसान ने शिकायत की है। किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक दोषियों पर कार्रवाई के बजाए बचा रहे है। शाखा प्रबंधक शमां खातून ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।