फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक नेताओं का सत्याग्रह

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक नेताओं का सत्याग्रह

Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक नेताओं का सत्याग्रह
देवरिया। विभिन्न समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर सत्याग्रह शुरू किया। शिक्षक नेता डॉ. महेंद्र राय की अगुवाई में शुरू हुए सत्याग्रह में शिक्षकों की संख्या को देखते हुए प्रभारी डीआईओएस ने वार्ता की और सभी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने एक सप्ताह पूर्व समस्याओं से संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर निराकरण की मांग की थी। ऐसा नहीं होने पर सत्याग्रह की चेतावनी दी गई थी। जब विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार की दोपहर शिक्षक नेता डीआईओएस कार्यालय पर जुटने लगे। शिक्षकों की एनपीएस की कटौती का लेखा माह दर माह ठीक करने, सिटीजन चार्टर लागू करने समेत सात मांग थी। एडीआइओएस रामहजूर प्रसाद शिक्षक नेताओं से मिले और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। कुछ बिंदुओं पर बुधवार को डीआईओएस से शिक्षक नेताओं की वार्ता होगी। इसके बाद सत्याग्रह को स्थगित कर दिया गया। सत्याग्रह के दौरान भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ल, राकेश शाही, अमित सिंह, सुनील तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, अभिमंयु चौबे, धनंजय उपाध्याय, संतोष समेत तमाम शिक्षक नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed