फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो घंटे एबीआरसी को बनाए रखा बंधक

दो घंटे एबीआरसी को बनाए रखा बंधक

Fri, 28 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे एबीआरसी को बनाए रखा बंधक
रुद्रपुर। सुप्रीम कोर्ट से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद सड़क पर उतरे शिक्षामित्रों का आंदोलन हिंसक होने लगा है। शुक्रवार को आक्रोशित शिक्षा मित्रों ने जबरन परिषदीय स्कूलों में ताला लगा कर बंद करा दिया। आंदोलनकारियों का हुजूम ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचा। बीईओ ऑफिस में शिक्षामित्रों ने तोड़फोड़ की। दफ्तर में कार्य कर रहे एबीआरसी को उन्होंने दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। एसडीएम को पत्रक देने के बाद ताला खुलने पर एबीआरसी बंधक से मुक्त हुए।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ के नेता मणिंद्र नारायण सिंह ‘मोनू’ के नेतृत्व में शिक्षामित्र नगर के आदर्श प्राथमिक स्कूल, जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों को बाहर कर ताला मार दिया। इस दौरान पढ़ने आए छात्र शिक्षामित्रों का आक्रोश देख घर भाग गए। नारेबाजी करते हुए शिक्षामित्र बस स्टेशन स्थित बीआरसी पर पहुंचे। खंड शिक्षाधिकारी के दफ्तर में रखी टीवी, मेज को उन्होंने तोड़ दिया। मुख्य दफ्तर में ताला मारकर उन्होंने एबीआरसी सत्यवान यादव, उग्रेसन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अनुज श्रीवास्तव को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

गेट पर ताला मार कर आंदोलनकारी नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माने। एसडीएम घनश्याम को उन्होंने पत्रक देकर शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार से शिक्षक का दर्जा दिलाने की मांग की। इस दौरान इंद्रभूषण तिवारी, मनोज यादव, विकास यादव, राकेश यादव, नितेश मद्धेशिया, माया देवी, शशिकला जायसवाल, सीमा, सत्यप्रकाश पांडेय, रामप्रवेश, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed