फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेताओं के कड़े तेवर से बैकफुट पर आई पुलिस

भाजपा नेताओं के कड़े तेवर से बैकफुट पर आई पुलिस

Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के कड़े तेवर से बैकफुट पर आई पुलिस
देवरिया। भाजपा नेताओं के कड़े तेवर को देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई। अपर पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ, उनके लिपिक और दो अन्य पर लूट और मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सरैया गांव के रोहित मद्धेशिया सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों का बिजली का कनेक्शन लेने के लिए एक्सईएन कार्यालय गए थे। उनका कहना था कि बिजली कर्मचारियों ने कनेक्शन के लिए दो हजार रुपये की मांग की और आधे घंटे के बाद आने की बात कहा। आधे घंटे बाद पहुंचने पर एसडीओ ने बुलाकर कम से कम एक हजार रुपये प्रति कनेक्शन देने को कहा। इस पर विवाद हो गया था। बिजली कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं की पिटाई कर दी थी। रोहित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चेन लूटने और मारपीट का आरोप लगाया था। दूसरी तरफ एसडीओ सचिन सिन्हा ने जिला पंचायत सदस्य समेत तीन को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। जानकारी होने पर बुधवार की सुबह भाजपा नेता नवीन सिंह, अजय शाही, अभिजीत उपाध्याय और दीपक वर्मा एएसपी से मिले। मामले में एसडीओ की ओर से केस दर्ज किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। भाजपा नेताओं के कड़े तेवर देखकर एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सदर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। आदेश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने एसडीओ, उनके लिपिक और दो अन्य पर लूट और मारपीट का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि रोहित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीएम तक पहुंचाएंगे मामला
देवरिया। जिला पंचायत सदस्य रविप्रकाश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से सीएम के आदेश की अवहेलना की जा रही है। जब बीपीएल परिवारों के लिए 130 रुपये में बिजली कनेक्शन देने का आदेश है तो दो हजार रुपये किस बात के मांगे जा रहे थे। विरोध करने पर मारा-पीटा और केस भी दर्ज करा दिया। इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed