फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ईंट भट्ठा मालिकों ने बुलंद की आवाज

ईंट भट्ठा मालिकों ने बुलंद की आवाज

Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठा मालिकों ने बुलंद की आवाज
देवरिया। ईंट निर्माता समिति ने जीएसटी में समाधान योजना को बहाल करने की मांग की है। भट्ठा स्वामियों का कहना था कि वैट की तर्ज पर इंतजाम किया जाए, जिससे विभागीय उत्पीड़न से निजात मिल सके। इसके साथ ही इनवॉयरमेंट क्लीयरेंस की बाध्यता को समाप्त करें। सीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम राकेश सिंह को दिया। जिले के विभिन्न इलाकों के ईंट भट्ठा मालिकों की जुटान 11 बजे न्यू कॉलोनी स्थित संघ भवन में हुई। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कारोबारियों का कहना था कि सरकार ने जल्दबाजी में कदम उठाया है। जीएसटी से बाहर रखने से ईंट-भट्ठा मालिकों को नुकसान होगा। साथ ही सरकार को राजस्व भी नहीं मिलेगा। विभागीय अफसर मनमानी करेंगे। ईंट-भट्ठा मालिकों ने एक स्वर में कहा कि हम लोगों का कारोबार सीजनल है। समाधान योजना बहाल होने से एक निर्धारित राजस्व मिलेगा। इसके अलावा बेवजह के मामले भी लंबित नहीं होंगे। माइंस मिनरल कंसेशन एक्ट के अनुसार ईंट पथाई के लिए मिट्टी खनन को गैर खनन बताया गया है। ऐसे में पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समझ से परे है। इस दौरान मुक्तिनाथ त्रिपाठी, जितेंद्र चतुर्वेदी, नागेंद्र सिंह, अनिरूद्ध राव, संदीप सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, जयप्रकाश राव, शशिकांत सिंह, कमलेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed