फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 maulvi admitted in isolation ward

रापुर कारखाना पुलिस ने 1

Sat, 04 Apr 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
13 maulvi admitted in isolation ward
शाहीन बाग से खुखुन्दू आए मौलवियो को जिला अस्पताल के आईसुलेशन वार्ड में किया गया भर्ती। - फोटो : DEORIA
13 मौलवियों समेत 14 को आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
विज्ञापन

शहीनबाग के रहने वाले हैं मौलवी, पुलिस की कस्टडी में लाए गए जिला अस्पताल
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में लिए थे ठौर, मेडिकल कॉलेज भेजा गया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहीन बाग से आए कोरोना के संदिग्ध 13 मौलवियों समेत 14 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। कई दिनों से मौलवी गुपचुप तरीके से खुखुन्दू के एक गांव में ठौर लिए थे। सभी का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूूदगी में सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी हुई।
भलुअनी ब्लॉक के खजुरी गांव निवासी शिक्षक समीउल्लाह के घर शहीनबाग से आकर 13 मौलवी 17 मार्च से रह रहे थे। इसकी खबर मिलते ही जिम्मेदार हरकत में आ गए। ठिकाना देने वाले शिक्षक पर केस दर्ज किया। 15 मौलवियों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। तापमान जांच के बाद इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव का भी पहुंचा था, कोरोना संदेह के लक्षण के आधार पर इसे भी आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने भर्ती किया। पुलिस की पूछताछ में मौलवियों ने बताया कि धर्म का प्रचार-प्रसार करना काम है। 11 मार्च को दिल्ली से हम लोग प्रयागराज आए, वहां से खुखुंदू आए थे, लॉकडाउन के कारण यहीं पर रुक गए। खुखुंदू पुलिस पूरे दिन आइसोलेशन वार्ड के बाहर मुस्तैद रही। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि 14 लोगों का सैंपल लिया गया है, जिसमें 13 मौलाना शाहीनबाग के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर के निर्देश पर लिया गया सैंपल
देवरिया। खजुरी में मौलवियों के ठहरने की जानकारी चार दिन पूर्व प्रशासन को हुई। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिर्फ मौलवियों को शरण देने वालों पर केस दर्ज कराकर चुप्पी साथ लिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएमओ से वार्ता की थी। सीएमओ ने शाहीनबाग से आने की जानकारी मौलवियों को दी। डायरेक्टर ने तत्काल इनका सैंपल कराने के निर्देश दिए। इस आधार पर मौलवियों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने जाना हाल
देवरिया। सैंपल लेने के बाद 100 बेड के मैटरनिटी विंग में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मौलवियों को रखा गया। इसके पहले डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पहुंचे और निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सीएमओ ने एसपी से बात कर डॉक्टर और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की।
आइसोलेशन वार्ड में दम तोड़ने वाले युवक की रिपोर्ट निगेटिव
युवक की मौत के बाद दहशत में थे गांव वाले, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस
अभी तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 12 लोगों की हो चुकी है जांच, युवक में खून की थी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आइसोलेशन वार्ड मेें कोरोना के संदिग्ध के दम तोड़ने वाले युवक की रिपार्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 12 कोरोना संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
खामपार इलाके के एक गांव युवक मुंबई में रहता था। लॉकडाउन से पूर्व वह घर आया। उसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में उसे तकलीफ हुई तो घर वाले उसे जिला अस्पताल लेकर बृहस्पतिवार की रात पहुंचे। कुछ देर बाद बैतालपुर इलाके का भी एक कोरोना संदिग्ध को भर्ती किया गया। शुक्रवार को खामपार का 18 वर्षीय युवक की आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार परेशान हो गए। सैनिटाइज करने के बाद शव को कड़ी सुरक्षा के बीच घर वालों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की मौजूदगी में सीधे शव को अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचाया गया और दाह संस्कार किया गया। गांव व इलाके के लोगों में कोरोना से मौत का डर बना हुआ था। मेडिकल कॉलेज से निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा और लोगों ने राहत की सांस ली। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि अभी तक आइसोलेशन में 12 लोगों को भर्ती किया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

80 से अधिक लोगों की हुई जांच
देवरिया। जिला अस्पताल के कोरोना ओपीडी में 80 से अधिक गैर प्रांतों से आए लोगों की जांच हुई। कोरोना ओपीडी में आने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। वहींख् आइसोलेेशन वार्ड में डॉ. डीके सिंह, स्टाफ नर्स कमलेश, राजीव पांडेय समेत कई कर्मचारी जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed