फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1264 persons vaccinated

1264 लोगों को दी गई वैक्सीन की खुराक

Thu, 25 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
1264 persons vaccinated
1264 लोगों को दी गई वैक्सीन की खुराक
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का 19 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्गों की भीड़ रही। इन केंद्रों पर 1199 बुजुर्गों व 11 फ्रंट लाइन, 13 हेल्थ केयर वर्कर्स ने प्रथम डोज और 41 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। जिला कारागार में 60 जेल कर्मियों व बंदियों का वैक्सीनेशन हुआ। वैक्सीनेशन के लिए 19 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 4400 के सापेक्ष 1264 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 28.73 प्रतिशत रही।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए एक टीम तैनात की गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, अंजलि श्रीवास्तव, एएनएम सुनीता द्विवेदी, रंजीता गुप्ता, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, आशा चंदा थापा, गुड़िया जायसवाल तैनात रहीं। यहां तहसीलदार सदर आनंद कुमार नायक, मदन प्रसाद मिश्र, पवन कुमार श्रीवास्तव, उर्मिला मिश्रा, चंद्रभान सिंह, रामप्यारे सिंह, सरस्वती सिंह, सरोज नाथ तिवारी, इंदिरा देवी, कपिलदेव यादव, विशाल यादव, सुरेंद्र सिंह, इंदूमती त्रिपाठी, पानमती देवी आदि ने वैक्सीन की डोज ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन

265 ट्रेन यात्रियों की हुई जांच
देवरिया। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। सैंपलिंग जहां बढ़ा दी गई है वहीं रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। बुधवार को सदर रेलवे स्टेशन पर गुजरात, कोलकाता, महाराष्ट्र, दिल्ली से ट्रेने पहुंचीं। यहां डॉ. जितेंद्र राय व डॉ. मधुसूदन मिश्र के नेतृत्व में पीएचसी रामपुर कारखाना की आरबीएसके की दो टीमों ने 265 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। दोनों टीमों में डॉ. सीमा यादव, डॉ. मालवीय ज्योति, फार्मासिस्ट इरशाद अली, अर्पणा जायसवाल, एनएएम सरोज, वेदी गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed