{"_id":"5c2502a6bdec2256af3f50f1","slug":"121545929382-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के शिक्षक अनुपस्थित, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के शिक्षक अनुपस्थित, निलंबित
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रुद्रपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजी बेलवा के सहायक अध्यापक संजय कुमार को लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है। वह बिना प्रार्थना पत्र दिए एक दिसंबर से ही स्कूल नहीं आ रहे थे। उन पर पहले भी स्कूल आने में लापरवाही बरतने और एक ही दिन आकर हस्ताक्षर बनाने का भी आरोप लग चुका है।
बीईओ रुद्रपुर ने 22 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय राजी बेलवा का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां के सहायक अध्यापक संजय कुमार पहली दिसंबर से ही बिना प्रार्थना पत्र दिए लगातार अनुपस्थित पाए गए। कार्यरत शिक्षामित्रों ने उन्हें बताया कि पूर्व माह में भी वह अनियमित रुप से उपस्थित रहे हैं और एक ही दिन आकर हस्ताक्षर बनाते हैं। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय सोनबह से संबद्ध कर दिया। बीएसए माधवजी तिवारी ने गुरुवार को बताया कि सहायक अध्यापक का कृत्य अध्यापक सेवा नियमावली के विपरीत पाया गया। बरहज के खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र कुमार को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है।