फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वर्कशाॅप में संसाधन की कमी से जले ट्रांसफाॅर्मरों को बनाने में हो रही देरी

वर्कशाॅप में संसाधन की कमी से जले ट्रांसफाॅर्मरों को बनाने में हो रही देरी

Fri, 22 Jun 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
वर्कशाॅप में संसाधन की कमी से जले ट्रांसफाॅर्मरों को बनाने में हो रही देरी
ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर पुराने ट्रांसफार्मरो का रिपेयरिंग करते कारिगर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गर्मी की बढ़ती तपिश के बीच बिजली की अव्यवस्था भी लोगों को रुलाने लगी है। शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे पर व्यवस्था की मार भारी पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से रात्रि में इमरजेंसी कटौती के नाम पर एक से दो घंटे आपूर्ति ठप रह रही है। लोकल फाल्ट के नाम पर भी घंटों की कटौती नियति हो चुकी है। यही नहीं, ट्रांसफार्मर भी एक-एक कर दगा दे रहे हैं, मगर वर्कशॉप में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की कमी के कारण उन्हें बदला नहीं जा रहा। शहर में ही करीब छह स्थानों पर ट्रांसफार्मर जले हैं। मोबाइल ट्रांसफार्मर की बदौलत संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति हो रही है। मौसम की बेरुखी का असर आम लोगों के अलावा बिजली निगम पर भी दिख रहा है। शहर से लेकर गांवों में लगे ट्रांसफार्मर ताबड़तोड़ जल रहे हैं, लेकिन वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण तीन से चार दिन इसकी मरम्मत में लग रहा है। इससे बेपटरी हुई व्यवस्था सुधरने की बजाए बिगड़ती जा रही है। गुरुवार की रात शहर के उमानगर, देवरिया खास, राघवनगर, रामनाथ देवरिया, रामलीला मैदान, अबूबकर नगर के शू मंडी समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति लोकल फाल्ट और तार टूटने के कारण ठप रही। तीन दिन से रात को एक घंटे के लिए इमरजेंसी बिजली कटौती शहर में की जा रही है। कुल मिलाकर शहर में बमुश्किल 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गर्मी से तंग आए लोगों में बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। बिजली आपूर्ति के लिए जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और गांवों में अलग-अलग शेड्यूूल तय किया गया है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर दो शिफ्ट में 20.30 घंटे और गांवों में तीन शिफ्ट में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति देनी है। मगर कहीं भी आदेश के अनुसार सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन




इन स्थानों पर जला है ट्रांसफार्मर
भुजौली कॉलोनी पानी टंकी के पास लगा 400 केवीए, कॉन्वेंट स्कूल के समीप 630 केवीए, काली मंदिर के समीप 400 केवीए, राघवनगर एलआईसी कार्यालय के समीप 250 केवीए, न्यू कॉलोनी में 630 केवीए, पुरवा चौराहा और भीखमपुर रोड पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जला है। स्टोर में 630, 250 और 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर की कमी है। शहर में 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर छह स्थानों पर लगा है। जरूरत के अनुसार गोरखपुर वर्कशॉप से भी यह ट्रांसफॉर्मर मंगा लिया जाता था, लेकिन इन दिनों वहां पर भी 630 केबीए के ट्रांसफॉर्मर की कमी है। शहर में बिजली निगम के पास सात मोबाइल ट्रांसफॉर्मर है, लेकिन मरम्मत नहीं होने से कई ट्रॉली खराब हो गई हैं। एक ट्रॉली भटवलिया और दूसरी ट्रॉली भीखमपुर रोड में टॉयर खराब होने के कारण खड़ी है।
विज्ञापन




तीन फर्म के वर्कर करते हैं ट्रांसफॉर्मर रिपेयर
ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में एक रिपेयरिंग भवन एक तेल फील्टर और गर्म करने वाली मशीन लगी है। जगह की भी कमी है। यहां पर मेसर्स एयर इंटर प्राइजेज गोरखपुर, हजारी एसोसिएट्स गोरखपुर और मेसर्स महालक्ष्मी ट्रेडर्स गोरखपुर ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग का काम करती है। महीने में दस दिन एक फर्म के वर्कर काम करते हैं। अगर संसाधन कमी नहीं रहती तो तीनों फर्म के वर्करों से 30-30 दिन कार्य लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव की तरह ही मिल रही बिजली
शहर की बिजली आपूर्ति गांव की तरह हो रही है। रात में कई बार कटौती की जा रही है। इसके चलते उमस भरी गर्मी में नींद भी पूरी नहीं हो रही है। लोकल फाल्ट तक ठीक करने की जहमत कर्मचारी नहीं उठा रहा। कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। -नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, राघवनगर।

शहर में 24 घंटे का बिजली देने का फरमान योगी सरकार ने दिया है, लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के कारण 16-18 घंटे बिजली भी बड़ी मुश्किल से मिल रही है। अघोषित कटौती और फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित रह रही है। शिकायत के बावजूद इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। -राकेश शाही, भटवलिया।


शहर को 90 एमवीए बिजली की जरूरत है, जो पूरी हो जा रही है। गर्मी के कारण बार-बार ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं और फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। इसलिए आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की मदद से काम चलाया जा रहा है।

-संतोष कुमार, एक्सईएन।

गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। मांग के अनुसार ट्रांसफॉर्मर मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। संसाधन की कमी से रिपेयरिंग में थोड़ी देरी हो हो रही है। बृहस्पतिवार को 16 जले हुए ट्रांसफॉर्मर की सूचना मिली है।
-रवींद्र प्रसाद, जेई वर्कशाप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed