फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पंचायतीराज व्यवस्था को कांग्रेस ने किया मजबूत

पंचायतीराज व्यवस्था को कांग्रेस ने किया मजबूत

Tue, 24 Apr 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायतीराज व्यवस्था को कांग्रेस ने किया मजबूत
कांग्रेस की बैठक को जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस ने पंचायती राज दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को मनाया गया। वक्ताओं ने पंचायतीराज अधिनियम और इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज परिकल्पना के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने पंचायतीराज व्यवस्था को देश में लागू किया और ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का कार्य किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने सामुदायिक विकास योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों को बल प्रदान किया। वहीं पंचायतीराज व्यवस्था के प्रेरणाश्रोत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती संस्थाओं में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को आरक्षण प्रदान कराया। 24 अप्रैल 1993 को 73 वां एवं 74 वां संविधान संशोधन लागू हुआ। इसके माध्यम से पंचायतों एवं नगरीय निकायों को संवैधानिक दर्जा मिला। इसके तहत पांच साल पर चुनाव होने लगा और स्वतंत्र वित्त आयोग व चुनाव आयोग का गठन किया गया। पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों का निश्चित प्रतिनिधित्व तय किया गया। इसका नतीजा है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी आज जनप्रतिनिधि हो सकता है। इस दौरान सुयश मणि, वरुण राय, महेंद्र मिश्र, रामविलास तिवारी, समीर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह जुलेखा खातून, नागेंद्र, ऋषिकेश मिश्र, संदेश यादव, सुहेल अंसारी, भरत मणि त्रिपाठी, पारस चौहान, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed