{"_id":"5a84725b4f1c1bff388b81a9","slug":"121518629467-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाइए सतर्क रात को नहीं मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो जाइए सतर्क रात को नहीं मिलेगी बिजली
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
power
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फोरलेन निर्माण का कार्य होने के चलते रात को शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 20 फरवरी तक डीएम आवास से रुद्रपुर मोड़ तक रात को खुदाई का काम चलेगा।
फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। दिन में राहगीरों के आवाजाही के चलते शहर के अंदर काम नहीं हो रहा है। पीडब्लूडी विभाग रात को 11 से चार बजे भोर तक निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई कर पटरियों पर गिट्टी भरने का काम बुधवार की रात से शुरू करेगा। डीएम आवास से रुद्रपुर मोड़ तक यह कार्य 20 फरवरी तक चलेगा। पहली रात को डीएम आवास से कचहरी चौराहा तक खुदाई होगा। इसकी वजह से रात को बांस देवरिया, मोहन रोड, कोतवाली रोड, राघवनगर, सिविल लाइंस रोड समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप रहेगी। पीडब्लूडी विभाग ने बिजली विभाग को पत्र भेजकर दुर्घटना की आशंका जताते हुए बिजली आपूर्ति बंद करने को कहा है। बिजली प्रभावित होने के कारण लोगों को रात जहां अंधेरे में गुजारनी पड़ेगी। वहीं पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भटवलिया के जेई रोशन कुमार ने बताया कि सड़क की खुदाई के लिए आपूर्ति ठप रहेगी। 20 फरवरी तक पीडब्लूडी विभाग रात में काम करेगा। अगर किसी कारण से रात में खुदाई बंद रही तो आपूर्ति दी जाएगी।