{"_id":"59d513044f1c1baf538b5cf1","slug":"121507136260-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1400 वोटरों वाले बूथों का होगा बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1400 वोटरों वाले बूथों का होगा बंटवारा
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान स्थलों के बंटवारे के लिए चल रहे पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में कहा कि 1400 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को संशोधित किया जाना है। इसके लिए राजनीतिक दल सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। पुनरीक्षण कार्य में सहयोग दें, ताकि मतदाताओं के सुविधा के लिए उसका निराकरण किया जा सके।
डीएम ने कहा कि 1400 से अधिक मतदाता वाले बूथ को आवश्यकता एवं भवन की उपलब्धता के दृष्टिगत उसी मतदान केंद्र के बूथ में समायोजित किया जाएगा। भवन की अनुपलब्धता होने पर नए बूथ बनाए जाएंगे। बूथ बनाते वक्त इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि मतदाता को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार बूथों का भ्रमण कर 1400 से अधिक मतदाता वाले बूथों को चिह्नित कर लें। चिह्नित ऐसे अधिकांश बूथों के मतदाताओं को उसी केंद्र पर सुविधा के दृष्टिगत 1400 से कम वाले बूथ पर समायोजित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही नए बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपने स्तर से भी ऐसे बूथों का चिह्नित कर सुझाव उपलब्ध कराएं। नौ अक्टूबर को संशोधित बूथों की प्रस्तावित सूची जारी की जाएगी। इसके बाद राजनीतिक दल आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। एडीएम प्रशासन वीके दोहरे ने आयोग के निर्देशों एवं पुनरीक्षण कार्य की समयसारिणी से राजनीतिक दलों को अवगत कराया एवं कहा कि इस कार्य को तय समय सारिणी अनुसार पूर्ण किया जाना है। बैठक में एसडीएम सलेमपुर रामविलास राम, तहसीलदार सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर, भाटपाररानी तथा राजनीतिक दलों में भाजपा से संजय राव, बसपा से शैलेश सिंह, सपा से बांस अहमद, कांग्रेस से वरुण राय सहित मदन मोहन तिवारी, विजय पांडेय, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।