{"_id":"5df914e88ebc3e8801066a1c","slug":"120-cases-of-alcohol-recovered-deoria-news-gkp333669888","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरकुलवा पुलिस ने दो टेंपो से 120 पेटी शराब पकड़ा, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरकुलवा पुलिस ने दो टेंपो से 120 पेटी शराब पकड़ा, तस्कर फरार
विज्ञापन
दो टेंपो से 120 पेटी शराब बरामद, तस्कर भागे
एक तस्कर के डिकी से डेढ़ लाख रुपये भी पुलिस को मिले
सोमवार की रात मिली सफलता की जांच में जुटी तरकुलवा पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। दो टेंपो में लादकर बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 120 पेटी क्रेजी रोमियो शराब पुलिस ने पकड़ लिया। पीछा करने पर टेंपो और बाइक सवार तस्कर भाग गए। पुलिस ने बाइक की डिकी से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार की रात तरकुलवा थाने पर तैनात कुछ सिपाही कंचनपुर चौराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दो टेंपो और एक बाइक चौराहे के पास पहुंचे। पुलिस वालों ने रोकने का इशारा किया तो दोनों टेंपो और बाइक सवार पथरदेवा की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर लिया। अपने को घिरता देख दोनों टेंपो और बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने जांच की तो दोनों टेंपो में 120 पेटी हरियाणा निर्मित क्रेजी रोमियो शराब लदा है। इसके अलावा बाइक की डिकी में डेढ़ लाख रुपये मिले। सिपाहियों की सूचना पर फोर्स पहुंची। दोनों टेंपो और बाइक थाने लाई। व्यस्तता के कारण मंगलवार को पुलिस शराब की कीमत नहीं लगवा पाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गश्त के दौरान दो टेंपो से शराब और बाइक की डिकी से डेढ़ लाख रुपये नकदी मिली है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। वाहनों और शराब तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।