फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 women were cheated of Rs. 48 thousand in the name of opening a group account

Deoria News: समूह में खाता खोलने के नाम पर 12 महिलाओं से 48 हजार की ठगी

Tue, 16 Sep 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
12 women were cheated of Rs. 48 thousand in the name of opening a group account
समूह में खाता खोलने के नाम पर जालसाजी का शिकार हुई खुखुंदू गांव की महिलाएं,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय गांव में एक समूह का संचालक बनकर पहुंचे जालसाज ने खाता खोलने के नाम पर 12 महिलाओं से 48 हजार रुपये की ठगी कर ली। अब जब महिलाएं उसका फोन लगा रही हैं तो स्विच ऑफ या घंटी जाने के बाद भी उठा नहीं रहा है। महिलाएं सोमवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस जालसाज की धड़पकड़ में लगी है। खुखुंदू गांव निवासी नूरजहां का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले एक युवक उसके दरवाजे पर पहुंचा और समूह खोलने के लिए प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि समूह से जुड़ने की फीस प्रत्येक महिला से चार हजार रुपये लगेगा। इसके बाद वह दूसरे दिन फिर आया और यहां एकत्र महिलाओं में उसके अलावा अजबुन नेशा, चंपा देवी, इंदू देवी, बासमती देवी, जीरा देवी, उषा देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, संतरा देवी और सुनीता देवी सहित 12 से चार-चार हजार रुपये लेकर डायरी मेंटेन करते हुए बोला सबका खाता खुल गया है।
जालसाज ने कहा कि महिलाएं अब ऋण के लिए आवेदन कर सकती हैं। आरोप है कि उसके बाद अब जालसाज आना तो दूर बार-बार फोन करने पर नंबर स्विच ऑफ कर ले रहा है या फिर उठा ही नहीं रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि नूरजहां महिलाओं की टीम की मेठ हैं। उनके कहने पर ही अन्य महिलाएं समूह से जुड़ीं। इसमें जितनी महिलाओं से ठगी हुई है, वह पहले से भी कई प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों में धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी है। सोमवार को महिलाएं थाने पहुंच पुलिस से जालसाज पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पीड़ित महिलाओं ने तहरीर दी है। जांच कर जालसाज की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed