{"_id":"63694d922b1aff1b2536ef64","slug":"12-injured-in-accident-deoria-news-gkp4565383122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली और चार पहिया की टक्कर में महिलाओं सहित एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली और चार पहिया की टक्कर में महिलाओं सहित एक दर्जन घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार/देवरिया। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के निकट रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
देर शाम रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय मोड़ पर बोलेरो के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक गोरखपुर के नौसड़ निवासी बिंदु देवी (28) पत्नी रामाधार, जबकि बोलेरो में सवार रिश्तेदार और गौरीबाजार के बखरा निवासी विशुनी देवी (70) पत्नी हरि, मंजू देवी (40) पत्नी अंगद, कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरा भेल की बिंदु देवी (35) पत्नी हरिद्वार, रेनू देवी (28) पत्नी सत्यवान, विंद्रावती देवी (50) पत्नी रामकिशुन, सत्यवान गुप्ता (30) पुत्र रामकुमार, राजन गुप्ता (22) पुत्र हरिद्वार, अनुज (10) और अंश गुप्ता पुत्रगण कन्हैयालाल, विपिन (28) पुत्र नेबुलाल सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों के अनुसार कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरा भेल गांव निवासी ग्रामीण सोमवार की सुबह बोलेरो में सवार होकर रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दुल्हन देखने देखने गए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात शाम सात बजे के आसपास सभी ग्रामीण बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।