फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉ. प्रदीप के परिवार से मिले सीएम, बंधाया ढांढस

डॉ. प्रदीप के परिवार से मिले सीएम, बंधाया ढांढस

Fri, 30 Nov 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डॉ. प्रदीप के परिवार से मिले सीएम, बंधाया ढांढस
नगवा के डॉ. प्रदीप राव और उनके परिवार से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ गोरखपुर के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव की मां के निधन पर शोक संवेदना जताने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नगवा गांव पहुंचे। करीब एक घंटे विलंब से 2.10 बजे पहुंचे सीएम करीब दस मिनट तक यहां रुके। प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव व परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान सीएम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और फूलमाला और बुके से भी परहेज किया। सीएम के नगवा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीपैड पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, विधायक सुरेश तिवारी, जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्न्तयामी सिंह, ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर दुबे, डॉ. अजय मणि, कृष्णनाथ राय, पूर्व विधायक बेचन राम, नीरज शाही, यूपीएसएससी के सदस्य डॉ. हृदयनारायण राव, डॉ. रजवंत राव आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी शोक संवेदना व्यक्त करने नगवा पहुंचे। दस मिनट के प्रवास के दौरान वह डॉ. प्रदीप और उनके परिजनों को सांत्वना देते रहे। उनके परिवारजनों ने सीएम के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि योगी जी विशाल हृदय के व्यक्ति हैं। उन्होंने दुुख की घड़ी में संबल देकर पूरे परिवार को अद्भुत शक्ति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed