फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डाक्टर मिले न फार्मासिस्ट, लोगों का हंगामा

डाक्टर मिले न फार्मासिस्ट, लोगों का हंगामा

Thu, 13 Sep 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर मिले न फार्मासिस्ट, लोगों का हंगामा
doctor - फोटो : amar ujala
मईल। न्यू पीएचसी पर इलाज नहीं मिलने से नाराज तीमारदारों ने गुरुवार को हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि लाखों की लागत से अस्पताल बनकर तैयार है, लेकिन कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर नहीं आते हैं। यहां तैनात फार्मासिस्ट मनमानी तरीके से ड्यूटी करता है। इससे मरीजों को इलाज के लिए भागलपुर या सलेमपुर की अस्पतालों पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लाखों की रुपये की लागत से मईल में न्यू पीएचसी का निर्माण हुआ, लेकिन डॉक्टर की तैनाती अस्पताल पर नहीं हुई है। फार्मासिस्ट के भरोसे यहां आने वाले मरीजों का इलाज होता है। बुधवार को सुबह इलाज के लिए दस से अधिक लोग अस्पताल पर पहुंचे। दोपहर तक इंतजार करने के बाद फार्मासिस्ट नहीं पहुंचा तो लोग उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। फार्मासिस्ट भी समय से अस्पताल पर नहीं आता है। इसकी वजह से लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय कर भागलपुर या सलेमपुर सरकारी अस्पताल पर जाना पड़ रहा है। कैंपस में बने आवास में कोई कर्मचारी रात को नहीं रुकता है। लोगों ने भागलपुर पीएचसी के अधीक्षक को भी फोन कर इसकी शिकायत की। लोगों का कहना है कि गांवों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए सरकार ने अस्पताल का निर्माण कराया है, लेकिन खराब सिस्टम के कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रहा है। हंगामा करने वालों में विमला, रामधनी, सरोज, राम अवतार, विनोद, नागेंद्र, गीता, सलोनी, ज्योति, आशीष ने सीएमओ से डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। इस बाबत भागलपुर के प्रभारी डॉ रंजीत कुशवाहा ने बताया कि फार्मासिस्ट रात में इमरजेंसी ड्यूटी में भागलपुर आया था। गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अस्पताल नहीं गया। डाक्टर की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed