{"_id":"5b2547804f1c1ba86e8b863d","slug":"11529169792-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार नगर में बिजली को लेकर मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार नगर में बिजली को लेकर मचा हाहाकार
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। बिजली के लिए नगर में कई दिनों से हाहाकार मचा है। मुस्लिम बहुल इलाके का ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से ईद के त्योहार में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को खीरी मोहल्ला की आपूर्ति बहाल हुई, जबकि चनुकी मोड़ का जला हुआ ट्रांसफॉर्मर अभी भी नहीं बदला जा सका है। इससे नगरवासियों में नाराजगी है।
लार नगर के चनुकी मोड़ और खीरी मोहल्ले में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जला है। लोगों के दबाव को देखते हुए खीरी मोहल्ले का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया और शनिवार को आपूर्ति भी बहाल हो गई, लेकिन अभी भी चनुकी मोड़ का जला हुआ ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सकता है। इससे पूरब मोहल्ला, चनुकी मोड़, इंदिरा नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों को गर्मी की वजह से दो चार होना पड़ रहा है। नगरवासियों का आरोप है कि नगर में लोकल फाल्ट और जर्जर तार होने के कारण अक्सर बिजली प्रभावित रहती है। कई बार बिजली घर पर चक्कर लगाने पर खराबी को दूर करने के लिए प्राइवेट लाइनमैन आते हैं और इसके एवज में 100 से 200 रुपये भी लेते हैं। चनुकी मोड़ पर लगे ट्रांसफॉर्मर से कई आरओ प्लांट और आइसक्रीम की फैक्ट्री का भी कनेक्शन है। जबकि इसके लिए अलग से बिजली विभाग ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली का कनेक्शन देता है। यही वजह है कि बार-बार ट्रांसफॉर्मर जल रहा है। इसके अलावा सुतावर गांव का भी ट्रांसफॉर्मर जला है। जेई आरपी गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। खीरी मोहल्ले का बदल दिया गया है। एक से दो दिन में चनुकी मोड़ का भी बदल दिया जाएगा।