फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कलराज के आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कलराज के आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कलराज के आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अपनी मांगो को लेकर सिविल लाइंस रोड पर आंगन बाडी कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सरकार के वादाखिलाफी से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्वमंत्री और सांसद कलराज मिश्र के आवास पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा, विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने की बात कही गई थी, सीएम बनने के बाद सलेमपुर आए योगी आदित्यनाथ ने खुले मंच से कुछ दिनों तक धैर्य रखने की बात कही थी। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


विकास भवन से जुलूस के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला पंचायत परिसर स्थित पूर्व मंत्री और सांसद कलराज मिश्र के आवास पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नेतृत्व आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में 120 दिनों में इजाफे की बात कही थी। छह माह बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि संघ के संस्थापक अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए 45 दिन पहले सीएम से भेंट कर चुके हैं। सीएम ने बताया है कि कमेटी बनाई गई है। फिर भी मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। यदि यही हाल रहा तो नगर निकाय चुनाव में भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान सुनीता यादव, अनीता चौरसिया, आसमां खातून, सुनीता देवी, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed