{"_id":"59c00a3c4f1c1b1e688b5404","slug":"11505757756-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक चिकित्सक कक्ष में लगा रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक चिकित्सक कक्ष में लगा रहा ताला
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। परसियां चंदौर सीएचसी पर डॉक्टर कक्ष में दोपहर तक ताला लगा रहा। चीफ फार्मासिस्ट एक बजे अस्पताल पहुंचे। इलाज कराने आए मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। गांव के प्रधान दूधनाथ ने डीएम से शिकायत की है।
भागलपुर की परसिया चंदौर सीएचसी पर डॉक्टर कक्ष में सोमवार दोपहर तक ताला लटका रहा। तैनात चीफ फार्मासिस्ट दोपहर एक बजे अस्पताल पहुंचे। इसके चलते मरीजों को बिना उपचार कराए लौटना पड़ा। बोधा चकरा गांव निवासी शैला देवी, बरठाबाबू की कलावती, तुलसीबांरा की मीना, परसिया चंदौर के चंद्रिका कुशवाहा, सुकरौली गांव की कलावती तिवारी और बकुची के विमलेश खरवार इलाज कराने सीएचसी परसिया चंदौर आए थे। दोपहर चिकित्सक नहीं आए। कक्ष में ताला लटका रहा। चीफ फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं रहे। इसकी जानकारी गांव के प्रधान दूधनाथ प्रसाद को हुई तो वे सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से फोन पर की। दोपहर एक बजे चीफ फार्मासिस्ट श्रीराम सिंह अस्पताल पहुंचे। यहां तैनात ओमप्रकाश दूबे व बीना राजभर की ड्यूटी पोलियो अभियान में लगी है। दो स्टॉफ नर्स रेनू व शशी गोंड़, रामाश्रय व प्रमोद मिश्र मौजूद थे। अस्पताल में डॉक्टर के नहीं रहने से मरीजों का आना कम हो गया है। इलाके के लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि अस्पताल में सुधार नही हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।