फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घाघरा के जल स्तर बढने से खतरा बढ़ा

घाघरा के जल स्तर बढने से खतरा बढ़ा

Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
घाघरा के जल स्तर बढने से खतरा बढ़ा
भागलपुर। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है। उफनाती नदी को देख गांववालों को बाढ़ की चिंता सताने लगा है। देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क पानी में डूब गई है। इससे आश्रम पर श्रद्धालुओं का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

नदियों का रुख देख प्रशासन अलर्ट हो गया है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे घाघरा नदी 65.8 सेमी पर बह रही थी, जो खतरे के निशान से 78 सेमी ऊपर है। नदी में पानी का रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। तटवर्ती गांव भागलपुर, देवसिया, छितुपुर, नरियांव, मईल गांवों के लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भागलपुर-मईल बंधे पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बंधे की मरम्मत नहीं होने के चलते कई स्थानों पर साही की माद हैं। इससे बंधा टूटने की आशंका जताई जा रही है। किसानों की करीब 200 एकड़ से अधिक फसल पानी में डूब गई है। देवरहा बाबा आश्रम पर जाने वाली सड़क पानी में डूब गई है। सिर्फ साधु और आस-पास के लोग वहां जा रहे हैं। इसकी वजह से श्रद्धालुओं का संपर्क कट गया है। आश्रम पर रहने वाली गायों के सामने चारा का संकट गहरा गया है। गांववालों ने आश्रम पर नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed