फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सपाइयों का सड़क जाम, गिरफ्तार, रिहा

सपाइयों का सड़क जाम, गिरफ्तार, रिहा

Thu, 17 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों का सड़क जाम, गिरफ्तार, रिहा
देवरिया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाइयों में उबाल आ गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया। एक घंटे तक शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुतला जलाने के दौरान सपाइयों की पुलिस से खींचतान हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। दोपहर तीन बजे के बाद सपाइयों को मुचलका भरने के बाद रिहा कर दिया गया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर मिलते के बाद गुरुवार को दोपहर में सपाइयों की जुटान कचहरी रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कचहरी चौराहे पर बैठ गए। आधे घंटे तक सपाई सड़क पर बैठे रहे। इस कारण दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्त की अगुवाई में कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे पुतला दहन करने लगे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के जवानों से छीनाझपटी शुरू हो गई। इसके चलते कई के कुर्ते फट गए। पुलिस ने बस में बैठाना शुरू कर दिया। सीओ सिटी संदीप सिंह के निर्देश के बाद पुलिस के जवानों ने सपाइयों को वाहन में बैठाया। इसके बाद बस से पुलिस लाइंस लेकर पहुंचे। गिरफ्तारी देने वालों में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, कमला यादव, विजय रावत, बजरंग बहादुर सिंह, नित्यानंद त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, हृदय नारायण जायसवाल आदि को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed