फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवाहिता ने किया रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास

विवाहिता ने किया रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास

Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने किया रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास
खुखुंदू। नूनखार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को 2.30 बजे एक विवाहिता ने रेलवे ट्रैक पर लेट कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को रेलवे ट्रैक से उठाकर थाने लाई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। बिशुनपुरा की विद्या उर्फ गुड़िया शुक्ला की शादी एक वर्ष पहले लार थाना क्षेत्र के पिंडी निवासी सोनू तिवारी के साथ हुई। पुलिस के मुताबिक शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वालों ने उसे मायके पहुंचा दिया। ससुराल वालों का आरोप था कि गुड़िया की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। मंगलवार की दोपहर गुड़िया खुदकुशी करने के लिए नूनखार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लेट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गुड़िया को रेलवे ट्रैक से उठाकर थाने लाई। मायके और ससुराल वालों को बुलाकर उसकी सही से देखभाल की हिदायत दी। पुलिस ने बताया कि आपसी बातचीत के बाद गुड़िया को ससुराल के लोग साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed