{"_id":"6910ec19ba7608efa10a6e51","slug":"115-lakh-fraud-in-the-name-of-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167467-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक्सीडेंट के नाम पर 1.15 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक्सीडेंट के नाम पर 1.15 लाख की ठगी
Mon, 10 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी मनीष भारती पुत्र रमाकांत भारती के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर एक लाख 15 हजार 85 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित मनीष भारती के अनुसार, उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को उसके परिचित का मित्र बताते हुए कहा कि उसके जानकार का एक्सीडेंट हो गया है। तत्काल पैसों की जरूरत है। विश्वास में आकर मनीष ने बताए गए खाते में 1 लाख 15 हजार 85 रुपये भेज दिए। बाद में जब उसने अपने परिचित से बात की तो उसे पता चला कि यह सब झांसा था। इसके बाद मनीष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ दीपक सिंह ने बताया की साइबर ठगी हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद