फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कुंभ मेले में जाने वाली सभी बसें फुल

कुंभ मेले में जाने वाली सभी बसें फुल

Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले में जाने वाली सभी बसें फुल
बसो के इंतजार में खडे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कुंभ में मौनी अमावस्या पर होने वाले स्नान के लिए जिले के लोगों की भीड़ के आगे परिवहन निगम की बसें भी कम पड़ गई हैं। हालांकि कुंभ में जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रदेश के अन्य डिपो की बसों को भी लगाया गया है। वहीं डिपो में निगम की सारी बसों के कुंभ ड्यूटी में चले जाने से लोकल रूटों पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चार फरवरी को मौनी अमावस्या है। इसके लिए प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की भीड़ के आगे निगम के अधिकारियों के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। देवरिया डिपो में परिवहन निगम की पहले चरण में 10 व दूसरे चरण में यहां की 65 बसों को पहले ही कुंभ में लगाया जा चुुका है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बरेली की 25, आगरा की 45, मुरादाबाद की 40, अलीगढ़ डिपो की 20 बसों को भी यहां पर लगाया गया है, लेकिन भीड़ के आगे बसें कम पड़ जा रही हैं। उधर गोरखपुर, सलेमपुर, लार, रुद्रपुर, बरहज, पकहां आदि लोकल रूटों पर बसों की कमी होने से यात्री प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। परिसर में एक गाड़ी के आने पर सभी यात्री उधर ही भाग रहे हैं।
विज्ञापन


13 रोडवेज बसों की एडवांस बुकिंग
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के लिए शनिवार की शाम तक 42 बसें झूंसी के लिए रवाना हो चुकी हैं। देवरिया के अलावा अन्य डिपो की 130 बसें भी यहां लगी हैं। जिले के अन्य ब्लॉकों से भी इस स्नान पर्व के लिए 13 बसों का एडवांस रकम परिवहन निगम को मिल चुका है। लोकल रूटों पर संचालन व्यवस्था अनुबंधित बसों के सहारे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed