फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उग्रसेन सेतु के बगल में बनेगा नया पुल

उग्रसेन सेतु के बगल में बनेगा नया पुल

Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
उग्रसेन सेतु के बगल में बनेगा नया पुल
बरहज। भारत माला परियोजना अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर फोरलेन कार्य के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विभाग ने कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु के बगल में एक और नए पुल निर्माण के लिए स्वायल टेस्टिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस पुल के बनने से प्रस्तावित नए मार्ग पर एक साथ चार बड़े वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

बड़हलगंज और भागलपुर के रास्ते जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर उग्रसेन सेतु का निर्माण कराया गया था। यह सेतु बरहज, पैना के रास्ते होता हुआ जनकपुर तक जाता है। छोटे-बड़े वाहनों की हमेशा आवाजाही से मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है। सरकार ने ऐतिहासिक मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित कराने का प्रस्ताव किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके तहत उग्रसेन सेतु से 20 मीटर उत्तरी छोर पर नवीन पुल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अभियंताओं की टीम ने बरहज पहुंचकर स्वायल टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। साइट सुपरवाइजर जयवीर सिंह ने बताया कि चार माह का प्रोजेक्ट है। इसके अंतर्गत दिसंबर तक टेस्टिंग का कार्य पूरा कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दिया जाएगा। फिलहाल एक पाए का स्वायल टेस्ट के लिए मिट्टी निकाल कर दिल्ली लैब को भेजा गया है। मिट्टी की प्रकृति के आधार पर ही निर्माण कार्य की स्थिति तय होगी।
विज्ञापन


15 पिलर पर बना है उग्रसेन पुल
80 के दशक में सरकार ने सोशलिस्ट पार्टी के विधायक रहे उग्रसेन सिंह के नाम पर पुल का निर्माण कराया था। यह 15 पिलर पर बना है। पुल निर्माण से देवरिया, गोरखपुर जनपद के अलावा बनारस और आजमगढ़ की दूरी में कमी आई है। रामजानकी मार्ग व्यावसायिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके फोरलेन में तब्दील होने से अयोध्या, सीवान, जनकपुर की दूरी और समय में काफी अंतर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed