फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छात्रसंघ चुनाव टलने से छात्रों का हंगामा

छात्रसंघ चुनाव टलने से छात्रों का हंगामा

Mon, 17 Sep 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव टलने से छात्रों का हंगामा
संत विनोबा पीजी कॉलेज के छात्र नेताओ ने चुनाव को लेकर विद्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में 19 सितंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव त्योहारों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया। चुनाव टलने की घोषणा के बाद नाराज छात्रों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। धरना-प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य और प्राध्यापकों को प्राचार्य कक्ष में बंदकर ताला जड़ दिया। घंटों सभी को बंधक बनाए रखा। शाम चार बजे पुलिस के पहुंचने पर भी जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों ने मेन गेट बंद कर पुलिस को घुसने से रोका। हालांकि पुलिस ने सख्ती करते हुए छात्रों को खदेड़ कर ताला खुलवाया। बवाल के बाद कॉलेज को 23 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

संत विनोबा पीजी कॉलेज में 19 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होना था। मोहर्रम और गणेश चतुर्दशी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने चुनाव टालने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सोमवार को कॉलेज प्रशासन ने नोटिस बोर्ड पर चुनाव टालने की सूचना चस्पा कर दी। इसकी जानकारी छात्र नेताओं को हुई तो वह भड़क उठे। कॉलेज प्रशासन पर साजिश के तहत मतदान की तिथि को टालने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, वेदप्रकाश जायसवाल, निर्भय शाही, अंशू पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष अभिजीत यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी रोहित त्रिपाठी, बालमुकुंद मिश्र, महामंत्री पद के प्रत्याशी रोहित जायसवाल आदि ने अपने समर्थकों के साथ प्राचार्य कक्ष के बाहर इस निर्णय के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद छात्र प्राचार्य से वार्ता करने पहुंचे, जहां उनकी जमकर नोक-झोंक हुई। गुरु-शिष्य की परंपराएं भी तार-तार होती रही। समुचित जवाब नहीं मिलने से छात्र प्राचार्य कक्ष से बाहर निकले और ताला जड़ दिया। शाम करीब चार बजे पुलिस पहुंची तो छात्रों ने मेन गेट को बंद उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों को खदेड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद ताला खोला गया। कॉलेज में 23 सितंबर तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

------
बयान
मोहर्रम, गणेशोत्सव और विश्वकर्मा पूजन के बाद होने वाले विसर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 19 सितंबर को होने वाले मतदान को टालने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में तिथि टाली गई है। अब चुनाव 24 सितंबर को कराया जाएगा। इसकी सूचना चस्पा कर दी गई है। - डॉ. असीम सत्यदेव, प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बीआरडीपीजी में भी टला चुनाव
जिला प्रशासन के निर्देश पर बीआरडीपीजी कॉलेज में भी चुनाव की तिथि टाल दी गई है। यहां 20 को चुनाव होना था। हालांकि अभी चुनाव की नई तिथि नई घोषित की गई है। हंगामे के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने सुबह विश्वकर्मा पूजा के बाद तत्काल कॉलेज बंद करा दिया। प्राचार्य डॉ. कमलापति ने बताया कि अब 23 सितंबर के बाद तिथि निर्धारित कर जिला प्रशासन को बता दिया जाएगा।

--------
ममोमा कॉलेज में भी टला चुनाव
भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी में छात्रसंघ का चुनाव अब 24 सितंबर को होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉ. सुधीर शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से वार्ता के बाद नामांकन पत्रों की जांच तथा वैध प्रत्याशियों की घोषणा 22 सितंबर को की जाएगी। मतदान 24 सितंबर को सुबह आठ से दो बजे तक होगा। इसी दिन तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed