फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुद्रपुर में पहली बार होगी महिला की ताजपोशी

रुद्रपुर में पहली बार होगी महिला की ताजपोशी

Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में पहली बार होगी महिला की ताजपोशी
रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर के अध्यक्ष पद पर आजादी के बाद पहली बार किसी महिला की ताजपोशी होना तय है। सीटों के आरक्षण की सूची आने के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलने लगा है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोकने वाले आरक्षण बदलने के बाद नए सिरे से तैयारी में जुटे हैं। अधिकांश प्रत्याशियों की धरवाली अब मैदान में ताल ठोकती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

आरक्षण की सूची सार्वजनिक होते ही होर्डिंग और बैनर पर उनकी धर्मपत्नी की तस्वीर आ गई है। फेसबुक और वाट्सअप में भी महिला उम्मीदवारों की फोटो टैग होने लगी है। रुद्रपुर जिले की सबसे पुराना टाउन एरिया है। इसका गठन आजादी से पहले 1867 में हुआ था। तब देवरिया जनपद जिला भी नहीं बना था। आजादी के बाद सबसे पहले रुद्रपुर के नरेश राजा रवि प्रताप नारायण यहां के चेयरमैन मनोनीत हुए। उनका मनोनयन अंग्रेज बहादुर ने किया था। नगर पंचायत के पहले आम चुनाव में चुनाव जीत कर महादेव राम अध्यक्ष बने। 1952 में राजाराम साहू चेयरमैन निर्वाचित हुए। 57 में गोरखनाथ त्रिपाठी और 1962 में रामाज्ञा साहू चेयरमैन निर्वाचित हुए। 1967 में फणिंद्र नाथ त्रिपाठी चेयरमैन बने। 1972 में मंडल त्रिपाठी के निर्वाचन के बाद पंचायत की सीट सुपर सीट कर दी गई। करीब 13 साल नगर पंचायत का चुनाव नहीं हुआ। 1989 में नगर पंचायत का चुनाव कराया गया। 13 साल के ब्रेक के बाद फौजदार शर्मा लगातार दो बार चुनाव जीत कर चेयरमैन रहे। वर्ष 1999 में फौजदार को हराकर डॉ. रामभरोसा त्रिपाठी चेयरमैन निर्वाचित हुए। वर्ष 2005 में रुद्रपुर की जनता ने सुभाष चंद मद्धेशिया को चेयरमैन बनाया। 2012 के आम चुनाव में छट्ठेलाल निगम ने टाउन एरिया की कमान संभाली। टाउन एरिया के इतिहास में यह पहला मौका है जब पहली बार यहां की जनता किसी महिला को चेयरमैन बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed