फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस के लिए नीतू की हत्या का राज खोलना बड़ी चुनौती

पुलिस के लिए नीतू की हत्या का राज खोलना बड़ी चुनौती

Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के लिए नीतू की हत्या का राज खोलना बड़ी चुनौती
देवरिया। मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की नौवीं की छात्रा नीतू चौहान की हत्या का राज खोलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए कुछ नमूने लिए। एलआईयू भी इधर-उधर से सुराग जुटाने में लगी है। फिलहाल अभी इस मामले में कोई खास प्रगति नहीं है।
विज्ञापन

चकियवा मोहल्ले के परमहंस चौहान की बेटी नीतू चौहान मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटरमीडिएट कॉलेज में नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। रोज की तरह सोमवार को वह स्कूल गई थी। सुबह 11.30 बजे टॉयलेट के लिए तीसरी मंजिल पर पहुंची। रहस्यमय हालात में अचानक तीसरे मंजिल से स्कूल के पीछे वाली सड़क पर गिर गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को अध्यापक स्कूल आए थे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। विद्यालय के पीछे जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और कुछ नमूने लिए। सवाल यह है कि नीतू खुद छत से छलांग लगाई थी या किसी ने उसे धक्का दिया था, अगर उसे छत से ही कूदना था तो स्कूल को ही क्यों चुनी? यह काम वह कहीं और भी कर सकती थी, अगर कोई धक्का देगा तो आखिर नीतू से उसकी दुश्मनी क्या रही होगी। यह भी हो सकता है कि किसी पारिवारिक समस्या कारण से उसने यह कदम उठाया हो। पुलिस इन बिंदुओं को केंद्र में रखी तो जरूर है, लेकिन एक बात तो तय है कि यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी है। इस बाबत सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


लिवर और तिल्ली में बताई गई गंभीर चोट
नीतू चौहान का पोस्टमार्टम सोमवार की देर शाम को ही कर दिया गया। दो डॉक्टर के पैनल ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह बता रही है कि नीतू के लिवर और तिल्ली में गंभीर चोट लगी थी। यह बाएं तरफ होता है। यहां अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। मौत इसी की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टा-सीधा पूछ रहे सवाल : पिता
एक निजी कंपनी में फील्ड का काम करने वाले नीतू चौहान के पिता परमहंस चौहान का कहना है कि बेटी की मौत से वह सदमे में हैं। पुलिस और एलआईयू के लोग आकर उल्टा-सीधा सवाल पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पास बड़ी बेटी, बेटा और फिर नीतू थी। उनको क्या पता था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगा। स्नातक कर चुकी बड़ी बेटी की शादी तय किए हैं। बेटा रामपुर कारखाना स्थित किसी डिग्री कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed