{"_id":"59c158c04f1c1b32688b5697","slug":"111505843392-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की ठोकर से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की ठोकर से घायल महिला की मौत
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दरवाजे पर खड़ी महिला को मंगलवार की शाम ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद टक्कर मारने वाले लोग शव छोड़कर भाग गए। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
रामपुर कारखाना के गौरकोठी गांव के विजय भगत मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार की शाम को घर पर रह रही पत्नी ललिता देवी दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर चलाने वाले व्यक्ति ने अपने वाहन से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उपचार के दौरान ललिता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे शव छोड़कर भाग गए। ललिता की एक 10 साल की बेटी है। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मुंबई में रह रहे पति को सूचना देने के साथ ही ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।