फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दीवार से दबकर बच्ची की मौत, मां-बेटा गंभीर

दीवार से दबकर बच्ची की मौत, मां-बेटा गंभीर

Wed, 16 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
दीवार से दबकर बच्ची की मौत, मां-बेटा गंभीर
बरहज। दीवार गिरने से दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुराना बरहज निवासी दिनेश तिवारी की पत्नी बेबी सोमवार की रात भोजन करने के बाद बेटी सिमरन और बेटे जितेंद्र उर्फ लल्लू के साथ घर के बाहर टीनशेड के नीचे सोने चली गईं। देर रात से बारिश हो रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोस की पुरानी दीवार अचानक टीनशेड पर गिर गया। उसमें सोए तीनों दब गए। आवाज सुन घर में सोए लोग बाहर आए और शोर मचाने लगे। आसपास के लोग जुट गए। मलबा हटाकर तीनों को निकाला गया। सिमरन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed