{"_id":"598c9c424f1c1be9158b4637","slug":"111502387266-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय पर चौकीदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय पर चौकीदारों का प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चौकीदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर चौकीदारों ने अपनी बात दमदारी से रखी और नौ सूत्री मांगपत्र दिया। इस पर विचार नहीं होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
चौकीदार कभी पुलिस के लिए सूचना के माध्यम हुआ करते थे। लेकिन इन दिनों चौकीदारों की अहमियत कम हो गई है। 1500 रुपये पर काम करने वाले चौकीदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। गुरुवार को जितेंद्र मोहन के नेतृत्व में चौकीदार प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। डीएम को दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि बिहार की तर्ज पर चौकीदारों को चतुुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। गांवों में तैनात चौकीदारों को स्थायी किया जाए। इसकी प्रक्रिया पूरी होने तक 1500 से बढ़ाकर 18000 मानदेय किया जाए। चौकीदारों का शारीरिक दुर्घटना बीमा कराया जाए, चौकीदारों को थाने में निवास करने के लिए आवास की व्यवस्था की जाए। होमगार्ड, पीआरडी जवानों जैसे चौकीदारों को वर्दी लागू किया जाए। थानों पर दीवान, मुंशी, दरोगा के निजी कार्यों से निजात दिलाई जाए। अपने माध्यम से डीएम शासन में इसकी मजबूती से पैरवी करें। चौकीदारों की यह सभी मांगे जायज है। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश प्रसाद, राजा प्रसाद, योगेंद्र गोड़, रामानंद, राजनरायण गोड़, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।