{"_id":"5982028a4f1c1b687d8b45a7","slug":"111501692554-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर नकईल मार्ग पर ट्रक फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर नकईल मार्ग पर ट्रक फंसने से लगा जाम
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सेमरौना चौराहे से नकईल जाने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक फंसने से जाम लग गया। छात्र दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। लोगों को हंगामा करता देख ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने जाम हटवाया तब लोगों को राहत मिली।
रुद्रपुर से नकईल सड़क पर स्थित एक खाद-बीज की दुकान पर सुबह ट्रक से खाद उतरने लगा। ट्रक सड़क के बीचोबीच खड़ी कर खाद उतारी जा रही थी। कीचड़ में ट्रक फंस गया। कई बार प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं निकला। बीच सड़क पर फंसे ट्रक से सुबह सात से नौ बजे तक जाम लगा रहा। चार पहिया वाहन वाले खड़े रह गए। लोग ट्रक चालक से उलझने लगे। भीड़ का गुस्सा देख चालक भाग निकला। लोगों ने जाम की सूचना पुलिस को दी। भीड़ ने जाम में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ट्रक को किनारे खड़ा कर चालक की तलाश में जुट गई।