फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 hours electric barred

Deoria News: 11 घंटे तक गुल रही 350 गांवों की बिजली

Mon, 04 Mar 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 hours electric barred
मेन सप्लाई में रोस्टिरिंग से कटी बिजली, चार-पांच दिनों तक दिन में आपूर्ति ठप रहने की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा विद्युत सबस्टेशन में रविवार को पूरे दिन सप्लाई गुल रही। सुबह आठ बजे बिजली कटी तो सायं 6:30 बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक, कसया से सब स्टेशन को आने वाली मेन सप्लाई में बिजली के खंभे और तारों को बदलने का काम हो रहा है। इससे चार-पांच दिन तक दिन में सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

तरकुलवा विद्युत सब स्टेशन में बिजली की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पाॅवर हाउस से होती है। जिसके 33 हज़ार वोल्ट की मेन सप्लाई के खंभे व तार काफी जर्जर हो चुके हैं। इससे मेन सप्लाई में अक्सर ब्रेक डाउन और फॉल्ट होने से उपकेंद्र के तकरीबन 350 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। इससे क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से निजात के लिए क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की ओर से जनप्रतिनिधियों व बिजली निगम के अफसरों से बार-बार मांग की जा रही थी। मेन सप्लाई में सुबह आठ बजे रोस्टिरिंग कर दी गई और पूरे दिन सप्लाई ठप रही। इससे उपकेंद्र के 350 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। कस्बों और चौराहों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान काफी हद तक प्रभावित रहे। सायं सात बजे तक सप्लाई चालू नहीं हुई थी।

अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि मेन सप्लाई के तार और खंभे बदले जा रहे हैं। इससे चार-पांच दिन तक सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed