{"_id":"696e7225b87bacb81f09727e","slug":"11-civil-engineering-students-get-jobs-in-placement-drive-deoria-news-c-208-1-deo1009-172935-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्लेसमेंट ड्राइव में सिविल इंजीनियरिंग के 11 छात्रों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्लेसमेंट ड्राइव में सिविल इंजीनियरिंग के 11 छात्रों को मिली नौकरी
Mon, 19 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय पॉलीटेक्निक गोरखपुर रोड के सिविल इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें 60 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 11 छात्रों का चयन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीके गौतम ने किया। उन्होंने प्लसेमेंट लेने आए सीमेंट प्रिज्म कंपनी के एचआर हेड, जोनल हेड व उनकी टीम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पॉलीटेक्निक के सेवायोजन अधिकारी एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) नरेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग शाखा के किसी निजी औद्योगिक संस्थान ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया है।
कंपनी के मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधियों की ओर से छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्य-प्रोफाइल, सुरक्षा मानकों, पदोन्नति के अवसर, कार्यस्थल तथा वेतन संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को देवरिया, गोरखपुर, आज़मगढ़, लखनऊ एवं कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। संवाद