फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   108 mobile phone searched out

Deoria News: चोरी व गायब हुए 108 मोबाइल फोन बरामद, जालसाजी कर खातों से निकाले गए 8.66 लाख रुपये भी कराए वापस

Mon, 28 Nov 2022 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 03:30 PM IST
सार

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई कंपनियों के 108 स्मार्ट फोन बरामद किए। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल सेेटों के आवेदकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और खाते से रुपये निकाले जाने पर फरियादियों ने रुपये को वापस कराने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था।

विज्ञापन
108 mobile phone searched out
चोरी तथा गुम हुए मोबाईल को पुलिस ने बरामद कर लोगो को सौपा।संवाद - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के अलग-अलग जगहों से चोरी और गायब हुए करीब 15 लाख रुपये के 108 मोबाइल फोन को साइबर सेल के प्रयास से पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही ऑनलाइन खरीदारी और खाते से उड़ाए गए करीब आठ लाख 66 हजार रुपये फरियादियों के खाते में वापस कराया है।

विज्ञापन


सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने रविवार को पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में पत्रकार वार्ता में बताया कि करीब एक साल के भीतर गायब और चोरी के कई प्रार्थनापत्र मिले थे। इसके निस्तारण के लिए साइबर सेल को छानबीन करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई कंपनियों के 108 स्मार्ट फोन बरामद किए। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल सेेटों के आवेदकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और खाते से रुपये निकाले जाने पर फरियादियों ने रुपये को वापस कराने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें साइबर सेल ने अपने प्रयासों से उनका रुपये वापस कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रुद्रपुर क्षेत्र के मरकड़ी गांव निवासी रमेश यादव के खाते से 3.10 लाख, सदर के जमुआ निवासी जय शंकर पांडेय के खाते से 95 हजार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कुंदन सिंह के खाते से 90 हजार, लार थाना क्षेत्र के मेहरौना घाट निवासी प्रदीप कुमार के खाते से 80 हजार रुपये सहित 13 व्यक्तियों के खाते से 8.66 लाख रुपये निकाले गए थे। इसे फरियादियों के खाते में वापस करा दिया गया। बरामद करने वाली साइबर टीम में राहुल सिंह, शिवमंगल यादव, प्रदम्मुन जायसवाल, दीपक सोनी, विजय राय, पूर्णिमा चौधरी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed