फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कुंभ मेले में बिकेंगे देवरिया के उत्पाद

कुंभ मेले में बिकेंगे देवरिया के उत्पाद

Mon, 03 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले में बिकेंगे देवरिया के उत्पाद
कुंभ मेले में बिकेंगे देवरिया के उत्पाद
विज्ञापन

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत चयनित सामान की लगेगी प्रदर्शनी
उद्योग विभाग उपलब्ध कराएगा निशुल्क स्टॉल, मिलेगी वित्तीय सहायता भी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रयागराज में आयोजित कुंभ में देवरिया के उत्पादों की बिक्री होगी। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट में शामिल झालर, झूमर आदि के लिए वहां स्टॉल लगाया जाएगा। खास बात यह कि स्टॉल लगाने वाले सामान की बिक्री से तो आमदनी करेंगे ही, उन्हें विभागीय योजना के तहत भी वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
हर जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना की शुरुआत की है। इसके तहत जिले में हस्तशिल्प से निर्मित सजावटी सामान को चुना गया है। झालर, झूमर, लाइट सहित अन्य सामान की धूम हर तरफ मची हुई है। पिछले दिनों गोरखपुर के गीडा समिट में भी स्टॉल लगाया गया था। अब प्रयागराज कुंभ में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को इन सामान से परिचित कराने के लिए वहां भी स्टॉल लगाने की शासन ने स्वीकृति दी है। जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन विभाग के माध्यम से इच्छुक लोग 20 नवंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त प्रभात यादव ने कहा कि एक जनवरी से चार मार्च तक आयोजित कुंभ में प्रदर्शनी स्थल पर एक स्टॉल जिले को आवंटित हुआ है। इसमें जिले के चयनित उत्पाद से जुड़े लोग अपने सामान की बिक्री कर सकेंगे। स्टॉल निशुल्क है। उन्हें विपणन योजना के अंतर्गत सहायता भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक लोग 20 दिसंबर तक कार्यालय पर आवेदन कर सहभागिता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


सिंगल विंडो पर करें एनओसी के आवेदन
देवरिया। उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों के लिए शासन ने सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करा दिया है। इसके तहत पोर्टल पर अपनी आईडी, पासवर्ड बनाकर सभी तरह की एनओसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक उद्यमियों को इन प्रमाणपत्रों के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाना पड़ता था। जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त प्रभात यादव ने बताया कि पारदर्शिता के मकसद से यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे उद्योग लगाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed