{"_id":"5a54f7bf4f1c1bd2178b5dfb","slug":"101515517887-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से छात्र समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से छात्र समेत दो लोगों की मौत
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
रूद्रपुर मोड़ के समीप सर्द हवा के चलते दिन में कागज जलाकर ठंड दूर करते लोग। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/सलेमपुर।
तीन थानाक्षेत्रों में ठंड से एक आईटीआई के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ठंड से मंगलवार को एक आईटीआई के छात्र की मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सलेमपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। छात्र खुखुंदू के मझवलिया गांव का रहने वाला है। वह भटनी के बनरही गांव में बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था।
शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हालांकि प्रशासन ठंड की मौत की बात से इन्कार रहा है। खुखुंदू के मझवलिया निवासी सदानंद कुशवाहा के चार संतानों में सबसे बड़ा अरविंद कुशवाहा था। इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भटनी थाने के बनरही गांव में बुआ रुक्मणी देवी के घर रहकर आईटीआई कर रहा था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को अरविंद नहाकर भोजन करने बैठा और कांपते हुए बेहोश हो गया। रिश्तेदार आनन-फानन में उसके घर सूचना देकर सलेमपुर अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। फिर भी उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव गांव पहुंचते ही मां ज्ञांती देवी और दोनों बहनें, छोटा भाई हरिकेश दहाड़े मारकर रोने लगे। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था। वहीं, सलेमपुर में ठंड से एक रिक्शा चालक समेत दो लोगों की ठंड से मौत हो गई।
एसडीएम ने बताया कि ठंड से मौत की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग टीम मौके पर भेजी जाएगी। भटनी नगर के वार्ड-एक निवासी एक रिक्शा चालक की सोमवार रात ठंड से मौत हो गई। रंगीला रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका परिवार रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी डालकर रहता है।
विज्ञापन
सोमवार को रिक्शा चलाकर वह देर रात घर लौटा। परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 उसका शरीर कांपने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नगर पंचायत से मदद की गुहार लगाई है। उधर, घाटी के बरई टोला निवासी 25 वर्षीय जाहिरा खातून की सोमवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। उसकी शादी कुशीनगर के फुलवरिया निवासी नईम शाह के साथ हुई थी। पति के विदेश जाने के बाद वह पिता के घर बरई टोले में रहती थी। मौके पर लेखपाल ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।