फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उप निबंधन कार्यालय में वकीलों ने जड़ा ताला

उप निबंधन कार्यालय में वकीलों ने जड़ा ताला

Tue, 26 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
उप निबंधन कार्यालय में वकीलों ने जड़ा ताला
निबंधन कार्यालय का तालाबंदी कर वकीलो ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। उप निबंधन कार्यालय में तला बंदकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। इससे जमीनों के बैनामा का कार्य प्रभावित रहा। नाराज वकीलों ने एसपी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिशोध में वकीलों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता के नेतृत्व में वकील मंगलवार को उप निबंधन कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जमीन का बैनामा कराने के लिए पहुंचे लोगों को बाहर निकाल गेट में ताला बंद कर दिया। वकीलों ने एसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि एसपी प्रतिशोध में वकीलों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। अगर पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं लाई तो आंदोलन और तेज होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जमीनों का बैनामा नहीं होने से लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद निषाद, रामछबिला, विनोद मणि, उत्कर्ष मिश्र, संतोष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्या है मामला
संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों और एसपी से बहस हो गई थी। एसपी ने तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान और कन्हैया मिश्र पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसको लेकर वकील सड़क पर उतर गए। इसके बाद नर्वदा चौहान के बेटे सत्यम पर भी एसपी ने एक मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। बेटे की गिरफ्तार के लिए शनिवार की रात को दबिश देने गई पुलिस गेट तोड़कर घर में घुस गई। विरोध करने पर पूर्व अध्यक्ष की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed