{"_id":"59fa00924f1c1b3c3d8b4b8b","slug":"101509556370-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। खुखुंदू थाना के मझवलिया गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मझवलिया गांव के विजय नारायण के माता-पिता का पहले निधन हो गया था। उसका एक भाई विद्या है जो बाहर रहता है। घर पर भाभी रेनू और वह रहते थे। मजदूरी कर वह जीवनयापन कर रहा था। बुधवार की सुबह वह दरवाजे पर धान की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उसे बिजली तार से अलग किया। भाभी रेनू उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई विद्या को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।